- 1 जनवरी, 2019 को नवगठित भारत के 25वें उच्च न्यायालय आंध्रप्रदेश के पहले कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश कौन बने – सी. प्रवीण कुमार
- 1 जनवरी, 2019 को तेलंगाना उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ली – टीबीएन राधाकृष्णन
- 1 जनवरी, 2019 को किसने ‘आयुध निर्माणी बोर्ड’ के महानिदेशक एवं अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया – सौरभ कुमार
- 1 जनवरी, 2019 को भारतीय सिनेमा के किस प्रसिद्ध अभिनेता और लेखक का 81 वर्ष की आयु में कनाडा में निधन हो गया – कादर खान
- 1 जनवरी, 2019 को कौन से दो देश आधिकारिक तौर पर यूनेस्को से अलग हो गए – अमेरिका और इजराइल
- 2 जनवरी, 2019 को पाकिस्तान के प्रांतीय सरकार ने किस हिन्दू धार्मिक स्थल को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया – पंज तीरथ हिंदू धार्मिक स्थल
- 2 जनवरी, 2019 को क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर का निधन हो गया। वे किस दिग्गज क्रिकेटर के बचपन के कोच थे – सचिन तेंदुलकर
- 2 जनवरी, 2019 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने किन बैंकों के विलय को अपनी मंजूरी दे दी – बैंक ऑफ बड़ोदा, विजया बैंक और देना बैंक
- 3 जनवरी, 2019 को चन्द्रमा के दूसरी ओर (अनदेखे हिस्से) यान उतारने वाला पहला देश कौन बना – चीन
- 3 जनवरी, 2019 को सौभाग्य योजना के अंतर्गत कितने राज्यों में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हुआ – 25
- 3 जनवरी, 2019 को भारतीय साइंस कांग्रेस के 106वें वार्षिक सम्मेलन का उद्धाटन करते हुए किसने ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान तथा जय अनुसंधान’ का उद्घोष किया – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
- 3 जनवरी, 2019 को 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में किसे ‘एक्जिविटर ऑफ द ईयर अवार्ड’ मिला– रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन
- 3 जनवरी, 2019 को किस एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘महाराजा वीर विक्रम माणिक्य किशोर एयरपोर्ट’ किया गया – अगरतला एयरपोर्ट
- 4 जनवरी, 2019 को अंटार्टिका की सबसे ऊँची चोटी ‘माउंट विंसन’ पर चढ़ने वाली पहली महिला पर्वतारोही कौन बनी – अरूणिमा सिंहा
- 4 जनवरी, 2019 को पाकिस्तान द्वारा स्वदेश में विकसित रॉकेट A-100 की सीमा क्या है -100 किलोमीटर
- 4 जनवरी, 2019 को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेट कीपर कौन बने –
ऋषभ पंत (भारतीय)
- 4 जनवरी, 2019 को कौन-सा दिवस मनाया गया – विश्व ब्रेल दिवस
- 4 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किस जगह दोलिताबी बैराज परियोजना का उद्घाटन किया गया – मणिपुर
- 5 जनवरी, 2019 को तीन बार हॉपमैन कप जीतने वाले पहले खिलाड़ी कौन बन बए – स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर
- 5 जनवरी, 2019 को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में ‘हॉपमैन कप 2019’ का खिताब किसने जीता – स्विटजरलैंड ने जर्मनी को हराकर
- 5 जनवरी, 2019 को प्रो कबड्डी लीग के छठे संस्करण का खिताब किसने जीता – बेंगलुरू बुल्स ने गुजरात फार्च्यून जाइंटस को पराजित कर
- 5 जनवरी, 2019 को ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून-2018’ के तहत देश का पहला भगोड़ा आर्थिक अपराधी किसे घोषित किया गया – विजय माल्या
- 5 जनवरी, 2019 को आईलीग में अब तक के सबसे युवा गोल करने वाले खिलाड़ी कौन बने – 16 वर्षीय भारतीय फुटबॉलर रोहित दानू
- 5 जनवरी, 2019 को ओडिशा सरकार ने ‘मिशन शक्ति’ योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए कितने रूपये तक के ऋण पर शून्य प्रतिशत ब्याज की घोषणा की – 3 लाख रूपये
- 5 जनवरी, 2019 से नई दिल्ली में शुरू 9 दिवसीय 27वें विश्व पुस्तक मेले का विषय क्या है – रीडर्स विद स्पेशल नीड्स
- 6 जनवरी, 2019 को कैलिफोर्निया में आयोजित 76वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के तहत ड्रामा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुररूस्कार किसने जीता – क्रमश: रामी गालेक तथा ग्लेन क्लोज़
- 6 जनवरी, 2019 को 76वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में किस फिल्म ने विदेशी भाषा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता – रोमा
- 6 जनवरी, 2019 को भारत ने किस देश में 1948 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज जीता है – ऑस्ट्रेलिया
- 6 जनवरी, 2019 को केन्द्र सरकार ने इसरो को अंतरिक्ष क्षेत्र में विभिन्न लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कितने रूपये आवंटित किये– 10900 करोड़ रूपये
- 7 जनवरी, 2019 को केन्द्र सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आर्थिक रूप से पिछड़े सुवर्णों (सामान्य वर्ग) के लिए सरकारी नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में कितने प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा की –10%
- 7 जनवरी, 2019 को भारत ने कहाँ में रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह का परिचालन शुरू किया – ईरान में
- 7 जनवरी, 2019 को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शैक्षिक वर्ष 2019-20 से जवाहर नवोदय विद्यालय में कितने सीटें बढ़ाने की घोषणा की – 5000 सीटें
- 7 जनवरी, 2019 को भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 106वाँ सत्र कहाँ सम्पन्न हुआ – जालंधर में
- 8 जनवरी, 2019 को भारतीय रिजर्व बैंक ने किसको डिजिटल पेमेंट समिति का चेयरमैन बनाया है – नंदन नीलेकणि
- 8 जनवरी, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् का 105वाँ सदस्य कौन बना – अमेरिकी क्रिकेट संघ (यूएसए क्रिकेट)
- 8 जनवरी, 2019 को कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा देने वाले मलेशिया के पहले सम्राट कौन बने – सुल्तान मुहम्मद – V
- 8 जनवरी, 2019 को एशिया प्रतिस्पर्धात्मक संस्थान द्वारा जारी ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में किस राज्य को पहला स्थान मिला – आंध्रप्रदेश
- 9 जनवरी, 2019 को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया – कुमार राजेश चंद्र
- 9 जनवरी, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की पहली महिला मुख्य अर्थशास्त्री का पदभार किसने संभाला – गीता गोपीनाथ
- 9-20 जनवरी, 2019 के बीच ‘खेलो इंडिया युथ गेम्स 2019’ का आयोजन कहाँ किया गया – पूणे (महाराष्ट्र)
- 9 जनवरी, 2019 को कहाँ में देश का सबसे लंबा सिंगल लेन स्टील केबल ब्रिज ‘ब्योरंग पुल’ का उद्घाटन किया गया – सिक्किम में
- 9 जनवरी, 2019 को सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक राज्यसभा में कितने मतों से पारित हुआ – 165 (लोकसभा में 323)
- 10 जनवरी, 2019 जारी ‘हेलने पासपोर्ट सूचकांक 2019’ में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ – 79 (प्रथम जापान)
- 10 जनवरी, 2019 को कौन-सा दिवस मनाया गया – विश्व हिन्दी दिवस
- 10 जनवरी, 2019 को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अनुसार भारत कब तक विश्व का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बन जायेगा – 2030
- 10 जनवरी, 2019 को वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद की शपथ किसने ली – निकोलस मादुरो
- 11 जनवरी, 2019 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘मिशन गगनयान’ को कब लॉन्च करने की घोषणा की – दिसम्बर 2021
- 11 जनवरी, 2019 को टोक्यो ओलंपिक के लिए ‘शेफ डे मिशन’ के रूप में किसे नामित किया गया – बीरेन्द्र प्रसाद वैश्य
- 11 जनवरी, 2019 को केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नया महासचिव किसे नियुक्त किया है – जयदीप गोविन्द
- 12 जनवरी, 2019 को भारत में कौन-सा दिवस मनाया गया – राष्ट्रीय युवा दिवस
- 12 जनवरी, 2019 को ताईवान का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया – सु त्सेंग-चैंग
- 12 जनवरी, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ‘भारतीय सेना के जनरल’ की मानद पदवी से सम्मानित किया – नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चन्द्रथापा को
- 12 जनवरी, 2019 को किस राज्य सरकार ने ‘एक परिवार, एक नौकरी’ योजना का शुभारंभ किया – सिक्किम सरकार
- 12 जनवरी, 2019 को मेसेडोनिया ने अपने देश का नाम बदलकर क्या रखा – उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य
- 12-13 जनवरी, 2019 के मध्य पहली भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन कहाँ किया गया – उज्बेकिस्तान स्थित समरकंद में
- 14 जनवरी, 2019 को आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10% आरक्षण देने वाला पहला राज्य कौन बना – गुजरात
- 14 जनवरी, 2019 को ‘सुशीला देवी साहित्य पुरस्कार’ किसने जीता – नमिता गोखले (उपन्यास ‘थिंग्स टू लीव बिहाइंड‘ के लिए)
- 14 जनवरी, 2019 को पहला प्रीमियर बैडमिंटन लीग (PBL) का खिताब किसने जीता – बैंगलुरू रैप्टर्स ने मुम्बई रॉकेट्स को हराकर
- 14 जनवरी, 2019 को दिल्ली में पहली बार ‘फिलिप कोटलर प्रेसिडेंसियल सम्मान’ से किसे सम्मानित किया गया – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
- 14 जनवरी, 2019 को ‘सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ किसे प्रदान किया गया – बुद्धदेव दास गुप्ता
- 15 जनवरी, 2019 को प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले ‘सेना दिवस’ परेड कार्यक्रम में पहली बार सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली महिला ऑफिसर कौन बनी – भावना कस्तुरी
- 15 जनवरी, 2019 को सम्पन्न ‘विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2018-19’ का खिताब किसने जीता – हरियाणा ने झारखंड को पराजित कर
- 15 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में कितने करोड़ रूपये का विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया – 1500 करोड़ रूपये
- 15-16 जनवरी, 2019 को पहला ‘ग्लोबल एविएशन सम्मेलन’ Flying for all विषय के साथ कहाँ आयोजित किया गया – मुम्बई
- 16 जनवरी, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने किसको अपना नया सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की – मनु साहनी
- 16 जनवरी, 2019 को भारत-म्यांमार के बीच IMBEX 2018-19 युद्धाभ्यास कहाँ शुरू हुआ – हरियाणा के चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन
- 16 जनवरी, 2019 को केन्द्र सरकार ने पिछले चार वर्षों के लिए गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा की। वर्ष 2018 के पुरस्कार से किसे नवाजा गया – योहेई ससाकावा (विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत)
- 16 जनवरी, 2019 को ‘फ्रेंको-जर्मन मानवाधिकार पुरस्कार’ किसने जीता – यू वेन्शेंग (चीनी वकील)
- 16 जनवरी, 2019 को भारत के सबसे कम आयु के ग्रैंडमास्टर कौन बन गए है – चैन्नई के डी. गुकेश
- 17 जनवरी, 2019 को प्रतिष्ठित ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्टस अवार्ड्स’ के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय कौन बनी – महिला पहलवान विनेश फोगाट
- 17 जनवरी, 2019 को विश्व का पहला मानवाधिकार को समर्पित टीवी चैनल कहाँ आरंभ हुआ – लंदन
- 18 जनवरी, 2019 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बीटेक शुरू करने वाला देश का पहला संस्थान कौन बना – आईआईटी हैदराबाद
- 18 जनवरी, 2019 को ‘जापान पुरस्कार-2019’ से किसे सम्मानित किया गया – डॉ. रतनलाल को
- 18 जनवरी, 2019 को रक्षा मंत्री निर्मला सीतामरण ने मिलिट्री पुलिस में कितना फीसदी महिलाओं को भर्ती करने की घोषणा की – 20 फीसदी
- 18 जनवरी, 2019 को वर्ष 2020 हेतु विश्व की पहली वास्तुकला की वैश्विक राजधानी किसे घोषित किया गया – रियो डी जेनेरियो (ब्राजील)
- 19 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहाँ ‘भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय’ का उद्घाटन किया – मुम्बई
- 20 जनवरी, 2019 को पूणे में सम्पन्न ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019’ (थीम- 5 मिनट और) में पदक तालिका में कौन-सा राज्य पहले स्थान पर रहा – महाराष्ट्र (दूसरा स्थान – हरियाणा, तीसरा स्थान – दिल्ली)
- 20 जनवरी, 2019 को सम्पन्न ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019’ (शुभंबर-जया और विजय) में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल किसने जीता – तैराक श्रीहरि नटराज ने (7 स्वर्ण पदक)
- 20 जनवरी, 2019 को सम्पन्न ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019’ में पहला गोल्ड मेडल तथा महिला वर्ग में पहला गोल्ड मेडल किसने जीता – क्रमश: मोहम्मद राफे (जिमनास्ट) तथा प्रतिष्ठा सामत (जिमनास्ट)
- 20 जनवरी, 2019 को ‘संसद रत्न सम्मान’ से किसे सम्मानित किया गया – सांसद अनुराग ठाकुर
- 21 जनवरी, 2019 को रिजर्व बैंक ने ‘आईडीएफसी फर्स्ट बैंक’ के सीईओ के रूप में किसकी नियुक्ति को मंजूरी दी है – बी. वैद्यनाथन
- 21-23 जनवरी, 2019 के मध्य आयोजित 15वाँ प्रवासी भारतीय दिवस समारोह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि कौन थे – मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रवींद जगन्नाथ
- 22 जनवरी, 2019 को विश्व आर्थिक मंच 2019 की वार्षिक बैठक कहाँ में सम्पन्न हुआ – स्विटजरलैण्ड के दावोस में
- 22 जनवरी, 2019 को ‘आईसीसी अवार्ड 2018’ के तहत सर्वश्रेष्ठ वनडे और टेस्ट खिलाड़ी के साथ सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर किसे घोषित किया गया – क्रिकेटर विराट कोहली
- 22 जनवरी, 2019 को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्ष 2019-20 के तहत कितने करोड़ का बजट पेश किया – 85429 करोड़ रूपये
- 22 जनवरी, 2019 को ‘प्रथम शेख सौद अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार’ के लिए किसे चुना गया – भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक सीएनआर राव
- 22 जनवरी, 2019 को वर्ष 2017 के प्रतिष्ठित ‘सरस्वती सम्मान’ किसे प्रदान किया गया – गुजराती साहित्यकार सितांशु यशचंद्र
- 22 जनवरी, 2019 केा एपीजे कोलकाता लिटरेरी फेस्टिवल में ‘वूमन्स वॉयस अवार्ड’ से किसे सम्मानित किया गया – रंजनी मुरली
- 23 जनवरी, 2019 को सबसे तेज 100 एकदिवसीय विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन बन गये हैं – मोहम्मद शम्मी
- 23 जनवरी, 2019 को वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया – केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल
- 24 जनवरी, 2019 को यस बैंक के सीईओ और एमडी किसे नियुक्त किया गया – रवनीत सिंह गिल
- 24 जनवरी, 2019 को किस क्रिकेटर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की दक्षिण अफ्रिकी –क्रिकेटर जोहान बोथा
- 24 जनवरी, 2019 को देश में कौन-सा दिवस मनाया गया – राष्ट्रीय बालिका दिवस
- 25 जनवरी, 2019 को इंडिगो का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया – रोनोजॉय दत्ता
- 25 जनवरी, 2019 को हिन्दी की प्रसिद्ध किस लेखिका का निधन हो गया – कृष्णा सोबती
- 25 जनवरी, 2019 को देश के दूसरे सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से किस लोक गायिका को सम्मानित किया गया – तीजन बाई
- 25 जनवरी, 2019 को पद्म श्री से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय ट्रांसजेंडर कौन है – नर्तकी नटराज
- 25 जनवरी, 2019 को राष्ट्रपति भवन की ओर से वर्ष 2019 में किन तीन हस्तियों को भारत रत्न देने की घोषणा की गई – क्रमश: सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख (मरणोपरांत), गीतकार एवं संगीतकार भूपेन हजारिका (मरणोपरान्त) तथा 13वें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी
- 25 जनवरी, 2019 को किस थीम के साथ ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाया गया – कोई भी मतदाता पीछे नहीं छूटना चाहिए (No voter to be left behind)
- 26 जनवरी, 2019 को 70वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कौन थे – दक्षिण् अफ्रिका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा
- 26 जनवरी, 2019 को गणतंत्र दिवस के मौके पर किसे मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया – लांस नायक नजीर अहमद वानी
- 26 जनवरी, 2019 को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने किस शब्द को वर्ष 2018 का ‘हिन्दी वर्ड ऑफ द ईयर’ चुना है – ‘नारी शक्ति’ शब्द को
- 27 जनवरी, 2019 को सम्पन्न ‘इंडोनेशिया मास्टर्स’ का खिताब किसने जीता – साइना नेहवाल ने कैरोलिना मारिन को हराकर
- 27 जनवरी, 2019 को सम्पन्न ‘ऑस्टेलियन ओपन 2019’ में पुरूष तथा महिला एकल का खिताब किसने जीता – क्रमश: नोवाक जोकोविच (सर्बिया) तथा नाओमी ओसाका (जापान)
- 27 जनवरी, 2019 को जारी रिपोर्ट के अनुसार चीन के बाद विश्व में दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश कौन बन गया है – भारत
- 28 जनवरी, 2019 को जारी विश्व के मूल्यवान ब्रांडस की सूची में भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन बन गया है – टाटा ग्रुप
- 29 जनवरी, 2019 को भारत के किस पूर्व रक्षा मंत्री का निधन हो गया – जॉज फर्नांडिस
- 29 जनवरी, को वर्ष 2018 के हिन्दी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया – चित्रा मुद्गल को (उपन्यास ‘पोस्ट बॉक्स न0 203 नाला सोपरा’ के लिए)
- 29 जनवरी, 2019 को समपन्न ‘स्वस्थ भारत यात्रा’ अभियान के तहत किस राज्य को अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया – तमिलनाडु
- 30 जनवरी, 2019 को पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला सिविल जज कौन बन गई है – सुमन कुमारी
- 30 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘नमक सत्याग्रह स्मारक’ का उद्घाटन कहाँ किया – दांडी (गुजरात)
- 30 जनवरी, 2019 को फेडरल बैंक का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया – दिलीप सदरंगानी
- 31 जनवरी, 2019 को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक के रूप मे किसने पदभार ग्रहण किया – राजीव चोपड़ा
- 31 जनवरी, 2019 को मलेशिया के नये राजा के रूप में किसने शपथ ग्रहण की – सुल्तान अब्दुला सुल्तान अहमद शाह
0 Comments